हम क्या कर रहे हैं?

आईएनओ का लक्ष्य क्या है

प्रारंभ में.....
भारत में स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला (आईएनओ) एक बड़ी विज्ञान परियोजना है। इसका उद्देश्य न्यूट्रिनो नामक कणों का अध्ययन करना है। न्यूट्रिनो मूल कण होते हैं जिनका सूर्य, तारों एवं वायुमंडल में प्राकृतिक रुप से निर्माण होता है।

हम कौन हैं?

सहयोगी सदस्य

20 संस्थाओं का संघ
हमारे समूह में छात्र एवं अनुसंधान वैज्ञानिक शामिल हैं जो 20 से अधिक राष्ट्रीय संस्थाओं से आते हैं। प्रमुख संस्थाओं में मुंबई में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, चैन्नई में गणित विज्ञान संस्थान, कोलकाता में परिवर्ती ऊर्जा साइक्लोट्रोन केंद्र एवं साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान, इलाहाबाद में हरीश-चंद्र अनुसंधान संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परियोजना में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करते हैं। विभिन्न कॉलेजों के छात्र हमारे यहां अल्पकालीन परियोजनाओं के लिए भी आते हैं। वर्तमान में संलग्न संस्थाओं की सूची निम्नानुसार है:

मैं कैसे भाग ले सकता हूं?

हमसे संपर्क करें:

हमसे कैसे जुड़ें
यदि आपके पास भौतिकी में एम.एससी. या इलेक्ट्रानिक्स, ई एण्ड सीई, इंस्ट्रूमेंटेशन व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में से किसी एक में बी.ई./बी.टेक डिग्री है तो आप स्नातक प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। आप हमसे अल्पकालीन परियोजनाओं के लिए भी संपर्क कर सकते हैं जिससे आपको पता चलेगा कि हम वास्तव में क्या करते हैं।